मोहतरा ग्राम में श्री शिवरीनारायण मठ के बाड़ा निर्माण का भूमि पूजन

- ग्राम वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की, निर्माण पूरा हो जाने से आम नागरिकों को सुविधा
श्री शिवरीनारायण मठ के ग्राम मोहतरा में बाड़ा के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज के अतिरिक्त मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य एवं ग्रामवासी तथा क्षेत्र से आए हुए लोग काफी संख्या में सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई को दोपहर 12 से 1:00 बजे के बीच भूमि- पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि श्री शिवरीनारायण मठ के अन्य गांवों की तरह इस गांव में भी पूर्वाचार्यों ने बाड़ा का निर्माण किया था, जहां ग्रामवासी अपने सुख-दुख के कार्य संपन्न करते थे कालांतर में यह जीर्ण हो चुका है इसके नवनिर्माण के लिए आप सभी की उपस्थिति में आज भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। भगवान शिवरीनारायण की कृपा से यह निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण हो जाएगा! इसका उपयोग आप सभी अपने सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यों की पूर्ति के लिए कर सकेंगे। लोगों को मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य बृजेश केसरवानी एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और कहा कि- मठ मंदिर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन सदियों से करते आ रहा है उसी के तहत यह भी समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है निश्चित ही इसके पूरा हो जाने से ग्राम वासियों को काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास जी, एवं हेमंत दुबे, श्री दूधाधारी मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विजय पाली, राम छवि दास जी, तथा कमलेशसिंह, हर प्रसाद साहू, खगेश वैष्णव, पुरुषोत्तम पटेल, श्याम नवरतन, दामोदर साहू, सपूत साहू, लखन साहू, रतन साहू, पुरेंद्र सोनी, नील साहू, खगेश वर्मा, राजीव त्रिपाठी, अंकित दुबे, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नगरीकरण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व गांव के सरपंच एवं कोटवार सहित अन्य अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मानित कर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम से सभी ग्रामवासी काफी प्रफुल्लित हुए।




