विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पद्मश्री फूलबासन यादव से मुलाकात कर जाना हाल-चाल, पुलिस विभाग द्वारा तत्परता एवं सक्रियता से की गई कार्रवाई की प्रशंसा की

सुरक्षा को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश
राजनांदगांव/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को ग्राम चवेली पहुंचकर पद्मश्री फूलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ घटित दुखद एवं अप्रिय घटना के संबंध में जानकारी ली. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन यादव के साथ हुई यह अप्रिय घटना चिंताजनक है. पुलिस की सक्रियता से उनका जीवन सुरक्षित हो सका. उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
डॉ. रमन सिंह ने पद्मश्री फूलबासन यादव से आत्मीय बातचीत के दौरान उनसे इस दुखद घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में महिला स्वसहायता समूह की लाखों महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोडऩे का कार्य कर रही हंै. नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाली पद्मश्री फूलबासन यादव के साथ हुई यह अप्रिय घटना टल गई. आगे भी समर्पित भाव से कार्य करते रहें. उन्होंने कहा कि हम सभी हिम्मत बढ़ाने के लिए आपके साथ हैं. जब भी जरूरत होगी सरकार की ओर से मदद मिलेगी. उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस विभाग द्वारा तत्परता एवं सक्रियता से की गई कार्रवाई की प्रशंसा की.
पद्मश्री फूलबासन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद दिया. उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आगे भी वे ग्राम के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कार्य करती रहेंगी.
इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, सुमीत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा समूह की महिलाएं उपस्थित रहे.




