Chhattisgarh

महामाया पारा वार्ड नम्बर 4 कुम्हारी में गैस ब्लास्ट

कुम्हारी के वार्ड नंबर-4 में घर में आग लगने की वजह से सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..

.जिला अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम मौके पर मौजूद…

एक साल का बच्चा समेत चार लोगों की मौत…

इस दुखद घटना के बाद कचान्दुर में आयोजित शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आगमन स्थगित…

मृतकों का नाम:

अनिल वैष्णव 45 वर्ष, चांदनी वैष्णव 18 वर्ष, लक्ष्मी वैष्णव 20 वर्ष और गोपिका वैष्णव 1 वर्ष

कुम्हारी में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में 4 साल का एक मासूम बच्चा, 17 और 18 साल की दो युवतियां तथा एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button