Chhattisgarh

जांजगीर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों व जरूरतमंदों के लिए जुटे दानदाता

जांजगीर में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 अप्रैल को आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलिसिमिया से ग्रसित बच्चों और जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।

शिविर का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन जांजगीर के तत्वावधान में किया गया, जिसके संस्थापक परस बजाज (डायमंड क्लॉथ) हैं। इस आयोजन में संतोष खत्री और अमन बजाज सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर पूरी तरह जिला अस्पताल जांजगीर की विशेष टीम की निगरानी में संपन्न कराया गया, जिससे रक्तदान की प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

Oplus_16908288

आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया समस्त रक्त जिला अस्पताल में ही जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को राहत मिल सके। इस अवसर पर कचहरी चौक राजा समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

वहीं, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राकेश रूपवानी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और लोगों से इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर के माध्यम से मानव एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button