Chhattisgarh

मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के अर्जुन फिरोज खान कटघोरा पहुंचे, निकाह समारोह में शामिल होकर दी दुआएं

कोरबा/कटघोरा, 08 अप्रैल 2026।
कटघोरा में आयोजित एक पारिवारिक निकाह समारोह उस समय खास बन गया, जब प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे। वे हकीम रहीम खान की पुत्री के निकाह समारोह में शरीक हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अभिनेता फिरोज खान ने भावुक अंदाज में कहा कि एक पिता के लिए बेटी की विदाई जीवन का सबसे संवेदनशील क्षण होता है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर घर में खुशियों का माहौल होता है, वहीं दूसरी ओर बेटी की विदाई का दर्द भी होता है, जिसे केवल एक पिता ही समझ सकता है।

उन्होंने हकीम रहीम खान के आतिथ्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बेहद सुकून और सम्मान का अनुभव हुआ। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “मैं अर्जुन हूं, इसलिए मुरली की धुन से मेरा विशेष लगाव है, और यहां ठहरने की व्यवस्था भी ‘मुरली’ नाम से जुड़ी जगह पर की गई, जो मेरे लिए खास अनुभव रहा।”

फिरोज खान ने हकीम पद्धति की भी सराहना की और कहा कि चिकित्सा की कई विधाएं हैं—एलोपैथी और होम्योपैथी—लेकिन हकीमी इलाज की अपनी अलग पहचान और महत्व है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार फैज मोहम्मद से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने जीवन और करियर से जुड़ी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि टेलीविजन के माध्यम से उन्हें देश-विदेश में लोगों का भरपूर प्यार मिला है, और आज कटघोरा जैसे स्थान पर आकर लोगों से सीधे जुड़ना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।

अंत में उन्होंने दुल्हन को शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए दुआएं कीं। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button