Chhattisgarh

भाजपा मुरमुन्दा मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया

पूरे देश में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालयों को सजाया गया। भाजपा का ध्वज फहराया गया। रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इसी क्रम में भाजपा द्वारा बूथ स्तर में भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा मुरमुन्दा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजेन्द्र साहू के नेतृत्व में मंडल के बूथ कंडरका, लिमतरा, ढाबा, सांकरा, पंचदेवरी, कपसदा, बोरसी तथा अछोटी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू, मंडल महामंत्री रामायण द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मछुआरा प्रकोष्ठ जयराम धीवर, प्रेम लाल साहू, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती सरिता मढरिया, श्रीमती खेमिन साहू, झालाराम मढरिया, नरोत्तम पाल, संतन यादव, होरीलाल गायकवाड़, शिब्बू राजपूत, डॉ. मन्नू लाल साहू, देवानंद वर्मा तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button