भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मुरमुन्दा मंडल में धूमधाम से मनाया गया

स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरण भी किया गया
भिलाई/ 6 अप्रैल को पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भाजपा मुरमुन्दा मंडल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। भाजपा कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया गया।

मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी 140 करोड़ जनता की चिंता करने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा सबकी सेवा, अंत्योदय तथा सुशासन का लक्ष्य लेकर चलती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसका एक ही धर्म है एक ही उद्देश्य है एक ही लक्ष्य है….
राष्ट्र प्रथम…. राष्ट्र प्रथम….राष्ट्र प्रथम….
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुरमुन्दा मंडल महामंत्री रामायण द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, जनक साहू, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति मछुआरा प्रकोष्ठ जयराम धीवर, संतन यादव, सरिता वर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री यमुना साहू, लक्ष्मी देवांगन, अर्चना गोस्वामी, परमानंद सिंह राजपूत, अंजू नामदेव, संजय कोठारी तथा भाजपा के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।








