Chhattisgarh
BREAKING: रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को मार डाला:कुल्हाड़ी से किया हमला, घर में मिली लाश; वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा को मारा।मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने आकर सरेंडर भी कर दिया है। घटना से पहले परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है। लेकिन वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
Follow Us




