Chhattisgarh

कोयला निकालने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा – हालत गंभीर

गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए किया जुगाड़, हादसे ने झोंक दिया मौत के मुंह में

लखन गोस्वामी,कोरबा, 29 मार्च 2026। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे एक मजदूर की जान पर बन आई। खाना बनाने के लिए ईंधन का जुगाड़ करना मजदूर के लिए भारी पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के आसपास बाहरी राज्यों से आए मजदूर अस्थायी रूप से रहकर काम करते हैं। इन मजदूरों को अक्सर मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि गैस खत्म होने के कारण मजदूरों को खाना बनाने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर ने पास से गुजर रही कोयला मालगाड़ी से कोयला निकालने का जोखिम भरा कदम उठाया।

मजदूर चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर कोयला निकालने लगा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही लगभग 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मजदूर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल मजदूर की पहचान ओमप्रकाश (उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों के सामने मौजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर कर दिया है। यदि समय पर गैस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

Breaking news,CG hindi news, cg latest
hindi news, cg latest news, cg latest news today, cg
news, cg raipur news, Chhattisgarh News,
chhattisgarh news today, chhattisgarh today news,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news,
news today, raipur news today, today news, today
news raipur,korba news, कोरबा की बड़ी खबर, कोरबा समाचार, कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़,

Related Articles

Back to top button