Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यात्री बस में सफर किया..शिक्षकों से आत्मीय संवाद

दुर्ग। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यात्री बस में सफर किया। उन्होंने बताया कि आज पारिवारिक कार्य से पथरिया जाना हुआ। वापसी के दौरान बेमेतरा से दुर्ग तक अनमोल ट्रेवल्स की सवारी बस में यात्रा करने का अवसर मिला। इस दौरान ग्रामीण अंचलों से जुड़े सहयात्रियों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद हुआ।

चर्चा के दौरान विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, शिक्षण व्यवस्था की चुनौतियों तथा गुणवत्ता सुधार के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। यह संवाद निश्चित रूप से शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button