Chhattisgarh

धीवर समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गुहा निषाद राज की जयंती, चाम्पा में निकली भव्य शोभायात्रा

नवयुवक धीवर समाज भोजपुर के तत्वाधान में सोमवार 23 मार्च को भोजपुर से बाजे गाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत धीवर समाज महासभा बिलासपुर के संभाग अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, पूर्व संरक्षक बलिराम लहिमोर, समाज सेवी अशोक जलतारे के द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र एवं श्री गुहा निषाद राज की तैलचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

शोभायात्रा भोजपुर के अक्षय धीवर घर के समीप से प्रारम्भ हुई ज़ो लिंक रोड अंडर ब्रिज होकर थाना चौक, मोदी चौक, सदर बाजार, समलेश्वरी मंदिर, कदम चौक होते हुए भोजपुर कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहाँ सभी स्वजातीय बंधुओ के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई थी। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसमें प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं गुहा निषाद राज जी नाव पर विराजमान रहे। साथ ही दिव्य हनुमान एवं महर्षि कालू बाबा धीवर जी भी झांकी में शामिल थी।

झांकी को आकर्षक फूलों एवं भगवा झंडे से सजाया गया था। धार्मिक गीतों के साथ शोभायात्रा ने नगर का भ्रमण किया ज़ो लोगों में उत्साह का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए युवाओं की टोली में उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में जय श्री राम, जय निषाद राज, जय धीवर समाज के जयघोष के साथ आगे बढ़ते गये। शोभायात्रा का चाम्पा नगरवासियों ने जगह – जगह स्वागत किया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रामा क्लॉथ स्टोर्स एवं लठारे ट्रेडर्स द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तों हेतु अपने संस्थान के पास कोल्ड्रिंक्स एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी जिसकी सराहना सभी ने की।

शोभायात्रा पश्चात नवयुवक धीवर समाज भोजपुर के द्वारा अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक, फूल माला, श्रीफल एवं साल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चाम्पा, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर एवं राजेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी जांजगीर चाम्पा उपस्थित रहे।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय धीवर समाज महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू), महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, जनपद पंचायत नवागढ़ सभापति अखिलेश भीष्म, सरपंच ग्राम पंचायत अवरीद गीता श्याम धीवर, सरपंच ग्राम पंचायत बिनौरी कमोद धीवर, अशोक जलतारे वरिष्ठ समाज सेवक, चंदन धीवर विधायक प्रतिनिधि जैजैपुर, नगर पालिका परिषद चाम्पा के पार्षद ईश्वर देवांगन, अशोक देवांगन, पवन साहू, मंगलदास महंत एवं पूर्व पार्षद नागेन्द्र गुप्ता, डुग्गु प्रधान उपस्थित रहे। भोजपुर के नवयुवकों द्वारा स्वागत का तरीका भी चर्चा का विषय रहा क्यूंकि प्रत्येक अतिथियों का स्वागत दाम्पत्य जोड़े ने किया | उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन शुरू हुआ।

विधायक व्यास कश्यप ने धीवर समाज के इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि यह समाज प्रभु श्री राम के बाल सखा अनन्य भक्त गुहा निषाद राज का वंशज है | इस समाज के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन मत्स्य पालन रहा है परन्तु वर्तमान में समाज को शिक्षा राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रयास करना चाहिए और समाज के विकास का आधार ही शिक्षा है।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि धीवर समाज प्रभु श्री राम के पदचिन्हो पर चलने वाला आदर्श समाज है जिस समाज ने प्रभु श्री राम की नैय्या पार लगाई हो ऐसे समाज को उनका प्रणाम है। कार्यक्रम को राजेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, देवव्रत भीष्म अध्यक्ष महासभा, पूर्व संरक्षक बलिराम लहिमोर, समाज के भीष्म पितामह चैतराम धीवर एवं वरिष्ठ समाज सेवी अशोक जलतारे ने भी सम्बोधित किया।


सभी अतिथियों ने उनके आत्मीय स्वागत सत्कार के लिए हृदय से आभार जताया एवं समाज का हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। अंत में महासभा की ओर से नवयुवक धीवर समाज भोजपुर को धीवर समाज के आराध्य देवी देवताओं की फ्रेम फोटो भेंट किया गया।

शोभायात्रा एवं कार्यक्रम में महासभा कार्यकारिणी सदस्य रामलाल धीवर, प्रकाश धीवर, रेंज अध्यक्ष बिशेश्वर धीवर, महासभा मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, केंद्र अध्यक्ष संतोष धीवर, शिव धीवर, शिवकुमार धीवर, धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा अध्यक्ष राजेश धीवर, सहसचिव कोमल जलतारे, पत्रकार रामबनबास धीवर, अक्षय धीवर, कृष्ण कुमार धीवर, शांतिलाल धीवर, मनभावन धीवर, श्यामलाल धीवर, मिथिलेश धीवर, राजू धीवर, अनिल धीवर, टीकाराम धीवर, मोहित धीवर, बलिराम धीवर, मनीष धीवर, बाबूल धीवर, कौशल धीवर, सेवक धीवर सहित भारी संख्या में समाज के माता-बहने, युवा, बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button