Chhattisgarh
भाजपा में राकेश रूपवानी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। जिला भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत भाजपा नेता राकेश रूपवानी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश रूपवानी को शुभकामनाएं दी हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
दायित्व मिलने पर राकेश रूपवानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
Follow Us




