Chhattisgarh

कक्षा 12 वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न

जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2026/ जिले में संचालित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज कक्षा 12वीं विषय अंग्रेजी की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 9927 दर्ज परीक्षार्थियों में से 9788 उपस्थित और 139 अनुपस्थित रहे।

जिसमें विकासखंड अकलतरा में 1432 परीक्षार्थियों में से 1412 उपस्थित, 20 अनुपस्थित, बलौदा विकासखंड में 1149 परीक्षार्थियों में से 1131 उपस्थित, 18 अनुपस्थित, बम्हनीडीह विकासखंड में 1815 परीक्षार्थियों में से 1793 उपस्थित, 22 अनुपस्थित, नवागढ़ विकासखंड में 3329 परीक्षार्थियों में से 3292 उपस्थित, 37 अनुपस्थित, पामगढ़ विकासखंड में 2202 परीक्षार्थियों में से 2160 उपस्थित, 42 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button