छत्तीसगढ़: 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा छात्र गंभीर घायल

सरगुजा । सरगुजा में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रही बाइक से जोरदार टकराई। हादसे में पीछे बैठा छात्र 12 फीट तक ऊपर उछल कर नीचे गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा छात्र गंभीर है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शांतिपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले झेराडीह के रहने वाला अनिकेश तिवारी (18) और बैलकोटा के रहने वाले निष्क एक्का (18) बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे।
सुबह करीब पौने 9 बजे वे कुनकुरी के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण के लिए किनारे डाली गई गिट्टी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सामने जा रहे एक अन्य बाइक सवार से टकराई और उछलते हुए एक कार के ऊपर से निकलकर सड़क पर जा गिरी।
हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान निष्क एक्का की मौत हो गई। अनिकेश तिवारी को नाजुक हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है 9 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचना था। जहां घटना हुई वहां से सेंटर 5 किलोमीटर दूर था। छात्र पहले ही लेट हो चुके थे। इसलिए बाइक स्पीड में चला रहे थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले एक्सीडेंट हो गया।
सरगुजा में इसी बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त एग्जाम देने जा रहे थे। सरगुजा में इसी बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त एग्जाम देने जा रहे थे।
12वीं के छात्र निष्क एक्का को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 12वीं के छात्र निष्क एक्का को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




