Chhattisgarh

धीवर समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग

आरंग/ छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों को लेकर मछुवारा धीवर समाज की ओर से प्रतिनिधित्व की मांग उठी है। समाज के कोषाध्यक्ष पवन धीवर ने आबादी के अनुपात में समाज को अवसर देने की अपील की है।

पवन धीवर ने कहा कि प्रदेश में मछुवारा धीवर समाज की आबादी 11 लाख 91 हजार 818 है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में तीसरे स्थान पर है। इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद आज तक समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। ऐसे में इस बार राज्यसभा चुनाव में समाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से मांग करते हुए कहा कि सामाजिक संतुलन और जनसंख्या के आधार पर मछुवारा धीवर समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।पवन धीवर ने विश्वास जताया कि यदि समाज को राज्यसभा में अवसर मिलता है तो प्रदेश के मछुवारा समुदाय की समस्याओं और मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच समाज की यह मांग चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button