Chhattisgarh
Chhattisgarh : गार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से 15 अपचारी बालक फरार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने पहले गार्ड को पकड़कर उससे मारपीट और फरार हो गए। यह घटना रात करीब 9 बजे रात की बताई जा रही है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
रायपुर पर्यटन जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालकों ने रात 9 बजे गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में उन्होंने गार्ड को घायल कर दिया और फरार हो गए। फरार अपचारी बालको में 5 को पकड़ लिया गया है। वहीं 10 अपचारी बालक अभी भी फरार हैं। हत्या चोरी दुष्कर्म मारपीट जैसे गंभीर अपराध के किशोर बालको को रखा जाता है। वहीं पुलिस बालकों की तलाश में जुट गई है
Follow Us



