जिला स्तरीय मछुवारा सम्मेलन तृतीय वर्ष धमधा (दारगांव) में सम्पन्न

दुर्ग जिला मछुआ सोसायटी विकास परिषद के तत्वाधान में जिला स्तरीय मछुवारा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि गजेंद यादव (कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) तथा अध्यक्षता कुंवरसिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही प्रांताध्यक्ष निषाद समाज के अतिथि में संपन्न हुआ।

तथा विशिष्ठ अतिथि दीपेश साहू विधायक बेमेतरा,ईश्वर साहू विधायक साजा, जितेंद साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड (राज्य मंत्री छ. ग शासन) , श्वेता अग्रवाल अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, एन. के तिवारी पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, सुरेश धीवर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा, संतोष मल्हा प्रदेश अध्यक्ष मल्हा समाज , देवर्त आदित्य प्रदेश अध्यक्ष मछुआ महासंघ, विजय जलकारे प्रदेश अध्यक्ष कहरा समाज प्रतिनिधि ,देव कुमार निषाद अध्यक्ष पाटन तहसील निषाद समाज,नरेश मल्हा प्रदेश संयोजक सहकार भारतीय मछुवारा प्रकोष्ठ, दिलीप निषाद अध्यक्ष बेमेतरा निषाद समाज, दासू धीवर अध्यक्ष धीवर समाज दुर्ग , घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज दुर्ग , दीपक धीवर अध्यक्ष रायपुर धीवर समाज , लक्ष्मी पेंदरिया महा सचिव धीवर समाज महासभा महिला प्रकोष्ठ उक्त कार्यक्रम में मछुवारों ने मांग अतिथियों से किया।

जिसमें मुख्य रूप से मत्स्य अधिनियम , पट्टा नवीनीकरण, उच्च शिक्षा में 5% आरक्षण, मछुआ आवास तालाब/जलाशय में मछली बिक्री में वृद्धि सहित सात बिंदुओ से मांग प्रमुखता से रखा गया मुख्य अतिथि द्वारा मत्स्य अधिनियम एवं अन्य विषयों पर मांग को विभागीय मंत्री के समक्ष रखकर अतिशिग्र निराकरण कर मांग पूरा करने का आशवासन दिया गया।

पाटन,दुर्ग,धमधा ब्लॉक में मछुआ सोसायटी विकास परिषद भवन निर्माण की घोषणा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो मछुवारा समाज के बच्चो का सम्मान भी किया गया एवं मछली पालन विभाग से उप संचालक सीमा चंद्रवंशी द्वारा सामग्री (आइस बॉक्स, जाल) वितरण किया गया । कार्यक्रम में दुर्ग जिला के मछुआ सहकारी समिति एवं परंपरा गत मछुवारे शामिल हुवे , जिसमे भिलाई से छोटेलाल निषाद, दुर्ग से प्रदीप सपहा, डुलेस्व मटियारा, बालोद से उधो धीवर बेमेतरा से मुकेश धीवर,गंडाई से राजकुमार मल्लाह , रायपुर से अंजू मटियारा विशेष रूप से उपस्थित थे तथा मछुआ विकास परिषद से श्यामलाल सार्वे, भीखम धीवर, कुशल मटियारा, विष्णु रिगरी, राजेंद्र धीवर,राजकुमारी धीवर अध्यक्ष पाटन ब्लॉक,भागवत धीवर अध्यक्ष दुर्ग ब्लॉक, उत्तम निषाद ,टेकराम धीवर,अरुण धीवर,दुर्गा प्रसाद धीवर, फेरहा राम धीवर, लक्ष्मण निषाद,हेमंत निषाद, शकंर धीवर अध्यक्ष धमधा ब्लॉक, देवेंद धीवर, सोनू धीवर मांगपत्र एवं स्वागत भाषण अध्यक्ष केजुराम निषाद , समापन रूपचंद धीवर के द्वारा किया गया मंच संचालन अशोक निषाद ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मछुआ सहकारी समिति दार गांव एवं गांव के जनप्रतिनिधि ग्रामवासियों का विशेष सराहनीय सहयोग रहा।





