Chhattisgarh

मोहन सिंह कश्यप ने रामचरित मानस में डिप्लोमा हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

अकलतरा। वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था अकलतरा के सक्रिय सदस्य मोहन सिंह कश्यप ने पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर से “विज्ञान के माध्यम से समाज कल्याण पर रामचरित मानस” विषय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह कोर्स ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर से 70 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेड ‘ए’ प्राप्त कर पूरा किया।

डिप्लोमा पूर्ण करने के उपरांत टीसीएल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री संतोष कुमार राठौर, समन्वयक सहायक एवं श्री सचिन कुमार साहू, समन्वयक सहायक के करकमलों से प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह कश्यप सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे धार्मिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वे अखंड नवधा रामायण के एक उत्तम प्रवचनकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं तथा आर्केस्ट्रा गायन और कीर्तन के माध्यम से ईश्वर भक्ति में संलग्न रहते हुए लोगों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

मोहन सिंह कश्यप की इस उपलब्धि पर उनके गृह ग्राम कापन, अकलतरा परिक्षेत्र, उनके रेलवे कर्मचारी साथियों, वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button