Chhattisgarh
पूर्व बालको कर्मी तेज प्रताप सिंह का निधन

कोरबा। कोरबा पावर हाइट निवासी एवं पूर्व बालको कर्मी तेज प्रताप सिंह (83 वर्ष) का आज सुबह कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्व. सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे राजेश सिंह एवं मोहन सिंह के पिता थे। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में उनके निधन से गहरा दुख व्याप्त है।
उनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, बालको सेक्टर-5 में किया जाएगा।
Follow Us










