Chhattisgarh

SECL CMD हरीश दुहन ने किया डब्ल्यूसीएल सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण

कोरबा । आज साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक Shri Harish Duhan ने नागपुर स्थित Western Coalfields Limited (WCL) मुख्यालय पहुँचकर WCL के CMD का अतिरिक्त प्रभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया।आगमन पर WCL निदेशक मंडल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) द्वारा श्री दुहन का आत्मीय स्वागत किया गया। WCL सुरक्षा टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।इसके पश्चात श्री दुहन ने मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की तथा उत्पादन एवं उत्पादकता की विस्तृत समीक्षा की।


इस अवसर पर WCL के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे, CVO अजय मधुकर म्हेत्रे सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button