Chhattisgarh

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय की तीखी प्रतिक्रिया, कहा— किसानों के मुद्दों पर राजनीति नहीं, भ्रामक आंकड़े न करें पेश

जांजगीर चांपा। कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर किए गए प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि किसानों के नाम पर गलत आंकड़े और तथ्य प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करना अनुचित है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने से किसी को कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों के हित में काम करती रही है। लेकिन कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, वे वास्तविकता से परे और भ्रम फैलाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर गलत जानकारी फैलाना न तो किसानों के हित में है और न ही प्रदेश की जनता के लिए उचित।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना और समर्थन मूल्य के माध्यम से लगातार काम कर रही हैं। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा यह दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जो कि सच्चाई नहीं है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि वास्तव में किसानों की चिंता है तो तथ्यात्मक और प्रमाणिक आंकड़ों के साथ मुद्दे उठाएं। उन्होंने कहा कि झूठे और भ्रामक आंकड़ों के सहारे आंदोलन करना केवल राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हर वास्तविक मुद्दे पर उनके साथ खड़ा है और आगे भी किसानों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button