Chhattisgarh

पार्षद अजीत गढ़वाल ने प्रधानमंत्री से एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान की मांग की, लिखा पत्र

जांजगीर चांपा। जांजगीर-नैला वार्ड नंबर 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल ने शहर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एस्ट्रो टर्फ वाली हॉकी मैदान की मांग की है।

अजीत गढ़वाल ने बताया कि जांजगीर में हॉकी जैसे खेल के लिए आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं की कमी है। बच्चों और युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों का खेल कौशल बढ़ेगा, बल्कि शहर में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी और भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानने में मदद मिलेगी।

पार्षद गढ़वाल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे और जांजगीर में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button