Chhattisgarh

अंबिकापुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुराने बस स्टैंड के पास मिला शव, तापमान 5 डिग्री के नीचे

अंबिकापुर, 11 दिसंबर । कड़ाके की ठंड के बीच खुले में सोए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसका शव बुधवार सुबह पुराने बस स्टैंड के पास पाया गया। आशंका है कि वह भीख मांगकर गुजर-बसर करता था और ठंड से बचने के लिए उसके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे।

मंगलवार को उसे पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया था। देर शाम स्थानीय लोगों ने उसे ठंड में खुले में पड़े देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ठंड लगना माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के दो से तीन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button