Chhattisgarh

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 7.25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर।
बस्तर पुलिस ने साइबर ठगी के एक गंभीर प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए NGO को सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना बोधघाट में प्रार्थी मिनेश पाणिग्रही, निवासी कंगोली, जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह “मां शारदा लोक कला मंच” नामक एनजीओ संचालित करता है। इसी दौरान आरोपी सूर्यकांत सोनी ने उससे संपर्क कर पश्चिम बंगाल के आरोपी दिब्येंदु सरकार के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसे सोशल वर्क के लिए सीएसआर फंड दिलवाने का भरोसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी ने प्रार्थी का बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर का सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक विवरण हड़प लिया। बाद में इन दस्तावेजों का उपयोग कर 7,25,000 रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना बोधघाट में धारा 318.4, 61, 3.5 BNS तथा 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

टीम ने आरोपी सूर्यकांत सोनी (46 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, कवर्धा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की बात स्वीकार की और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंपा, जिसे जप्त कर लिया गया। आरोपी को पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर 06 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:

निरीक्षक: लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

प्रधान आरक्षक: पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग

आरक्षक: भैरव सिन्हा, संतोष झा, थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो

बस्तर पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के इरादों पर विराम लगाया है।

Related Articles

Back to top button