Chhattisgarh
मुख्यमंत्री साय आज आरंग को देंगे करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर,3 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे शहीद स्मारक भवन में आयोजित Policy Watch India Foundation Programme में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के भंडारपुरीधाम रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे यहां आयोजित सतनामी समाज के “गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला” में शामिल होंगे। साथ ही करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर जाएंगे।
Follow Us