Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को नैला दुर्गाउत्सव का दिया आमंत्रण

जांजगीर चांपा । जिले के नैला नगर के प्रसिद्ध दुर्गाउत्सव में शामिल होने का आग्रह करते हुए श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति नैला के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर आमंत्रित किया है।
पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव जांजगीर चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे इस दौरान श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति के सदस्य राजेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री अरुण से भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास पर भेंट कर नैला नगर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दुर्गाउत्सव में शामिल होने का आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया,समिति के सदस्यों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्गा पूजा के दौरान आने की बात कही।
Follow Us