Chhattisgarh

जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप ने जांजगीर नैला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

जांजगीर चांपा, 01 अगस्त । जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप ने जांजगीर नैला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि नगर पालिका नगर के सर्वांगीण विकास के लिए होता हैं पर यहां पार्षद तय करते है कि किस काम को कौन करेगा कौन नहीं उन्होंने आगे कहा कि जांजगीर नैला नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अधिकारी ने अपने ट्रांसफर से पहले अपने शुभचिंतक ठेकेदार को सांस्कृतिक भवन,सामुदायिक भवन का कार्य दे दिया गया,कुछ कार्य तो ऐसे है जो बिना टेंडर के बांट दिए गए है ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए अगर ऐसा हुआ है तो सुधार करना चाहिए।

विधायक व्यास कश्यप पहले भी कई बार नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए नगर पालिका के कार्यों पर सवाल उठा चुके है,विधायक व्यास कश्यप ने नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला के सभी कांग्रेस पार्षदों को सक्रिय होकर आम जनता के हित में काम करने अपनी अपनी गतिविधि तेज करने निर्देशित किया है,यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद विधायक व्यास कश्यप के निर्देशों का किस तरह पालन करते है।

Related Articles

Back to top button