मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 जून को दिल्ली-हरियाणा प्रवास से रायपुर लौटकर लेंगे ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में भाग

रायपुर, 25 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार, 25 जून 2025 को एक दिवसीय दिल्ली एवं हरियाणा दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सुबह 7:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से हरियाणा के रोहतक जिले के सेक्टर-14 के लिए कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 9:15 बजे सेक्टर-14, रोहतक पहुंचेंगे, जहां वे लगभग आधे घंटे तक आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद 9:45 बजे वे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:30 बजे इंडिगो की उड़ान (6E-6312) से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे 2:35 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होकर 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर के लिए रवाना होंगे।
वे 4:15 बजे ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और 4:15 से 5:15 बजे तक “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 5:30 बजे निवास पहुंचेंगे। यह समय आरक्षित रहेगा।
गौरतलब है कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था, जिसे भारतीय लोकतंत्र के काले दिन के रूप में जाना जाता है। इस दिन की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।