Chhattisgarh

रिसाली नगर निगम की एमआईसी सदस्य सीमा साहू ने थामा बीजेपी का दामन , निगम चुनाव में थी कांग्रेस से महापौर पद की प्रबल दावेदार

भिलाई,11 जून 2025/ नगर निगम रिसाली में शहर सरकार की एमआईसी सदस्य सीमा साहू ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। रिसाली निगम के प्रथम चुनाव के बाद सीमा साहू कांग्रेस की ओर से महापौर पद की प्रबल दावेदार थी ,क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र होने के कारण साहू समाज ने भी उम्मीदें लगा ली थी कि रिसाली निगम के प्रथम महापौर के रूप में सीमा यशवंत साहू की ताजपोशी होगी किन्तु अंतिम सभ्य में ना सिर्फ उन्हें अपितु उम्मीद पाले साहू समाज को भी धोखा ही मिला ओर शशि सिन्हा महापौर बन गई थी।

बाद में सीमा साहू को शहर सरकार की एम आई सी में भी स्थान नहीं दिया गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अभी कुछ महीने पूर्व रिसाली निगम के पांच कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था जिसमें तीन एम आई सी सदस्य थे।

उनके चले जाने से खाली हुई सीट पर सीमा साहू को शामिल किया गया था। कल 11 जून को सीमा यशवंत साहू ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 भिलाई निवास में अपने साथियों ओर समर्थकों के साथ पहुंची और सांसद जी के हाथों केसरिया गमछा पहन भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद सहित पार्टी जनों ने उनका मिठाई खिलाकर भाजपा में स्वागत किया ।

8 जून को दुर्ग राजीव भवन में आयोजित दुर्ग-ग्रामीण विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली के मंच से दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक व पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महापौर शशि सिन्हा से स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अभी भी जो-जो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाना चाहता है जा सकते है। सार्वजनिक रूप से कही गई उनकी बातें निश्चित ही समर्पण को ठेस पहुंचा गई और कल बुधवार को एमआईसी सदस्य सीमा साहू ने भाजपा में प्रवेश कर लिया।

रिसाली नगर पालिक निगम में कुल 40 पार्षदों की संख्या हैं. अब कांग्रेस के पास 19 और भाजपा के पास 19 पार्षद हो गए हैं. जिसमें से भाजपा प्रवेश किए एक पार्षद जेल में है और एक पार्षद का निधन हो गया है जिसका चुनाव होना है.।

इन पार्षदों ने थामा था भाजपा का दामन

इससे पहले रिसाली नगर निगम मरोदा पुरैना वार्ड 14 की पार्षद सरिता देवांगन, वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी साहू, वार्ड 33 के पार्षद व एमआईसी सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू), वार्ड 20 के पार्षद व एमआईसी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम और रिसाली वार्ड 3 की पार्षद सारिका प्रेम साहू भाजपा शामिल हुए थे. ये सभी पूर्व मंत्री के काफी करीबी लोग थे जिन्होंने सत्ता बदलते ही पाला बदल लिया और कांग्रेस का तिरंगा छोड़ भाजपा का केसरिया थाम लिया।

Related Articles

Back to top button