Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 मई को मुरमुंदा में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचेंगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है जहां लोगों की समस्याएं का त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरमुन्दा में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आगमन 20 मई 2025 मंगलवार को हो रहा है। जिसकी तैयारियां हो चुकी है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मुरमुन्दा शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मुरमुन्दा, खेरधा, नारधा, मोहंदी, रिंगनी, नंदौरी, मुड़पार,चेटुवा, कंडरका, लिमतरा, ढाबा, मुर्रा, सांकरा, खपरी तथा पंचदेवरी पंचायत के आम जनता के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन के कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समाज के हर वर्गों को तत्परता से लाभ पहुंचाने हेतु सुशासन तिहार 2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन लिए गए। द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण का प्रयास किया गया। तीसरे एवं अंतिम चरण 5 मई से 31 मई तक सुशासन शिविर का आयोजन कर निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम मुरमुन्दा में सुशासन तिहार की तैयारियों का किया निरीक्षण – विधायक राजमहंत श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

आज ग्राम मुरमुन्दा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आगामी सुशासन तिहार की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने के उद्देश्य से की जा रही व्यवस्थाओं जैसे मंच निर्माण, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था आदि का जायज़ा लिया गया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन व पूर्ण मकानों का निरीक्षण किया गया। लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी संतुष्टि और सुझाव सुने गए, साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सहकारी समिति मर्यादित मुरमुन्दा का भी दौरा किया गया, जहाँ किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। पारदर्शिता, सेवा और समयबद्धता से किसानों को अधिक लाभ मिले, इसी दिशा में चर्चा की गई।

ग्रामीणजनों से संवाद कर योजनाओं की प्रगति, ज़मीनी हालात और सुझावों पर बात हुई। जनता के सहयोग और विश्वास से ही सुशासन को वास्तविक रूप दिया जा सकता है।

सुशासन तिहार केवल एक आयोजन नहीं, यह जनसेवा की भावना है। सभी से अपील है कि मिलकर इसे सफल बनाएं।

तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक माननीय श्री राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी के साथ श्री किरण कौशिक जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा, अनुविभागीय अधिकारी धमधा, श्री सतीश साहू जी विधायक प्रतिनिधि, श्री परमानन्द साहू जी पूर्व सरपंच मुरमुन्दा, श्री कुमन साहू जी अध्यक्ष भाजपा मुरमुन्दा मंडल, श्री संजय पाण्डेय जी महामंत्री, श्री राजेन्द्र साहू जी पूर्व जनपद सदस्य, श्री शिब्बू राजपूत भाजपा कार्यकर्ता, जिला एवं जनपद के आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button