Chhattisgarh

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से मोदी सरकार सुशासन की ओर: गोपाल मोदी

कोरबा, 18 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एकात्म परिसर में लोकमाता पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सुशासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता जैसे आदर्शों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का जीवन आज भी भारतीय राजनीति और शासन के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनसेवा और धर्म-संस्कृति की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

कोरबा के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक हैं। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने जिस दूरदर्शिता, नीति-नैतिकता और जनकल्याण की भावना से शासन चलाया, वह आज के किसी भी लोकतांत्रिक शासक के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में मंचासीन अन्य प्रमुख व्यक्तियों में शामिल रहे: कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोकेश लंबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह।

भाजपा कोरबा द्वारा 21 से 31 मई तक जिलेभर में होंगे विशेष आयोजन: मंदिरों की सफाई, महिला सम्मान समारोह, छात्रावासों में परिचर्चा, सार्वजनिक प्रदर्शनी एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम। इस समर्पित अभियान का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और भारतीय संस्कृति को सशक्त करना है।

Related Articles

Back to top button