Chhattisgarh

लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर आज जांजगीर में मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर, 16 अक्टूबर 2024 । आज जांजगीर-नैला शहर में प्रेरणा का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विश्वविख्यात मोटिवेशन स्पीकर अवध ओझा सर और पूर्व आई.ए.एस. ओ.पी. चौधरी सर हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन में शहर में अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों और लोगों को नई ऊर्जा देने आ रहे हैं।

कार्यक्रम में अवध ओझा सर और ओ.पी. चौधरी सर शिक्षा और समय का सही प्रबंधन, बदलते परिवेश में सफलता पाने और चुनौतियों से सामना करने का तरीका सिखाएंगे। इसके अलावा, 10वीं, 12वीं के प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं का 21,000 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, कलेक्टर जांजगीर-चांपा आकाश छिकारा, जांजगीर-चांपा एस.पी. विवेक शुक्ला, जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित कान्हा पैलेश में अपरान्ह 4 बजे प्रारंभ होगा। हरिलीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए तमाम व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button