National

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली 21 सितम्बर । एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना के अगले प्रमुख होंगे। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वे 30 सितंबर 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पदभार संभालेंगे। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर 2024 को पदमुक्त हो रहे हैं।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्तूबर 1964 को हुआ था। उन्हें दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट स्ट्रीम में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने कई कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल पदों पर काम किया है। उन्होंने विदेश में वायुसेना के लिए अहम जिम्मेदारी संभाली है।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं। वे एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और शानदार पायलट हैं। उनके पास फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

Related Articles

Back to top button