Chhattisgarh
खैरागढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

खैरागढ़, 18 सितंबर ।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की गिरजा चंद्राकर ने कांग्रेस की सुमन पटेल को 8 मतों से हराकर जीत हासिल की।
भाजपा को 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 6 मत मिले। कांग्रेस के तीन पार्षदों के पाला बदलने और एक कांग्रेसी पार्षद के क्रास वोटिंग करने से भाजपा की जीत आसान हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस जीत को शहर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जबकि कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा ने इसे खरीदफरोख्त का नतीजा बताया।
Follow Us