Chhattisgarh

रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, मरीन ड्राइव पर युवती पर हमला, आरोपी ने खुद को भी किया घायल

रायपुर, 16 सितंबर 2024। मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक युवती को प्रेम प्रसंग के कारण एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना आज दोपहर करीब 15.45 बजे की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता: मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट की कर्मचारी है। जिसे आरोपी लोकेश्वर तारक, पूर्व में रेस्टोरेंट में काम करने वाला है। यह पूरी घटना मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में आज दोपहर 15.45 बजे हुई।

Oplus_131072

आरोपी ने अपने हाथ को भी धारदार हथियार से काट लिया और तेलीबांधा तालाब में कूद गया। थाना स्टाफ, आसपास के नागरिक और एसडीआरएफ की टीम ने बोट से आरोपी को रेस्क्यू किया। दोनों का उपचार चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास और संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को चिकित्सालय में भर्ती कराया। हम घटना की जांच कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”

Related Articles

Back to top button