Chhattisgarh

CG NEWS:आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, तीन घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में नमी वाली हवाएं आ रही हैं, जिससे बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button