कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया अनुराग का सम्मान

जांजगीर । शिक्षा जगत में नवाचार के लिए ख्याति प्राप्त शिक्षक अनुराग तिवारी का कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रांगण में भव्य समारोह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा उनके शैक्षणिक जगत में किए गए कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुल सचिव गांधी के द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई। इसमें उन्होंने 2013 से अब तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियाे के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत पूर्व शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला के द्वारा अपनी शिक्षा जगत में की गई कार्यों के बारे में शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार एक DPI के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था और वहां से लेकर प्रमुख सचिव के पद तक कई संघर्षों का सामना करते हुए शैक्षणिक विकास की यात्रा में अपना योगदान शासन को दिया। पूर्व शिक्षा सचिव महोदय ने छत्तीसगढ़ के कर्मठ सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में शासन की तन मन और धन से मदद करें। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा जगत में किए गए कार्यों के लिए अनुराग तिवारी की प्रशंसा भी की। अपने अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग तिवारी जी ने कलिंगा विश्वविद्यालय का आभार प्रदर्शन किया और सभी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों से आह्वान किया कि वे भी आम बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए। शिक्षा जगत में जितना अधिक हो सके अपनाए योगदान शत प्रतिशत प्रदान करने का कष्ट करें। वर्तमान शैक्षणिक स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए आईबीसी 24 के द्वारा जांजगीर जिले में किए गए सर्वे के बारे में भी अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरे जांजगीर जिले में केवल पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक कुटरा ने ही अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि प्रदेश स्तर पर उसकी चर्चा है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रयास करें। गौर तलब है कि अनुराग तिवारी के अथक प्रयासों के द्वारा ही वर्तमान में वे जांजगीर में सहायक जिला नोडल अधिकारी पीएलसी के पद पर भी कार्यरत है जहां पर उन्होंने जांजगीर जिले में प्रश्न पत्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा अनुराग को सम्मानित करने पर अनेक कर्मचारी संगठनों एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में दिनेश चतुर्वेदी एनसीसी अधिकारी,अनुभव तिवारी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ ,विष्णु शर्मा प्रदेश प्रमुख राज्यपाल अवार्ड संघ,रमाकांत पांडेय व्याख्याता संघ जांजगीर,अवधेश शर्मा उमेश चौबे संगीता सिंह, काजल कहरा,भुवनेश्वर कश्यप सरपंच छतराम कश्यप विक्रम सूर्यवंशी ग्राम पंचायत कुटरा पंचायत,राजू कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष,भोलू कश्यप विद्यालय के प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव,विद्यालय के सहायक ग्रेड कर्मचारी
हेमेश्वर नर्मदा आशुतोष प्रकाश राठौर,विद्यालय के व्याख्याता लोकपाल सिंह ठाकुर सहित अनेक लोगों ने अनुराग को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।