Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने सरोज राठौर


कोरबा, 19 फरवरी । जिले के होटल महाराजा टी पी नगर में दिनांक 11/02/2024 को अयोजित छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन कोरबा की आम सभा व वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से हितानन्द अग्रवाल अध्यक्ष,महासचिव जावेद शेख एवम कोषाध्यक्ष सज्जी टी जॉन और सरोज राठौर उपाध्यक्ष बनाए गए, बैठक की अध्यक्षता ज़िला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर द्वारा किया गया।


महासचिव शेख जावेद द्वारा बताया गया कि आगामी मई माह में अंडर–19 वर्ग का राष्ट्रीय मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न होगा ।प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन करते हुए महासचिव द्वारा कोरबा के सरोज राठौर को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई, साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप राय, राजेश पाण्डेय, अविनाश बंजारे,मोहम्मद दानिश, सुरेन्द्र, फरमान दास, आशीष कैलब,मोहम्मद कलीम, शमीउल खान, सिकंदर टोप्पो, मंदिर तिवारी, श्याम बघेल, भूपेंद्र हिरवानी,विपिन यादव, राजेश मिश्रा, अनिल यादव, मसूद अहसन, जितेंद्र सिंह राजपूत, चुने गए।
छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सरोज राठौर के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने उन्हें इस महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी हेतु बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं

Related Articles

Back to top button