Maharashtra Breaking News : अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर भड़की कांग्रेस, साधा निशाना


मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के पास आते ही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। अब कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने राज्य में पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। उनके इस्तीफा देने पर कांग्रेस का कहना है कि जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं उन पर जांच एजेंसियों का दबाव है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने आज सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा। साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का एलान किया है।ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चव्हाण का नाम लिए बिना कहा, कि ‘जब मित्र और सहयोगी किसी ऐसी राजनीतिक पार्टी को छोड़ते हैं, जिसने उन्हें बहुत कुछ दिया है, शायद उससे कहीं ज्यादा, जिसके वे हकदार हैं। लेकिन जो लोग कमजोर हैं, उनके लिए यह वॉशिंग मशीन हमेशा वैचारिक प्रतिबद्धता या व्यक्तिगत वफादारी से अधिक आकर्षक साबित होगी। इन विश्वासघातियों को इस बात का एहसास नहीं है कि उनके जाने से उन लोगों के लिए नए बड़े अवसर पैदा हुए हैं जिनकी वृद्धि में वे हमेशा रुकावट बनते आए हैं।’