CG Breaking : भजपा ने रायगढ़ के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए रायगढ़ जिले के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस आशय का आदेश रविवार की देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति ने जारी किया है। देवेंद्र प्रताप सिंह पिछले 15 वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी। 27 फरवरी को चुनाव होंगे।

सरोज पांडे का कार्यकाल हो रहा समाप्त

दो अप्रैल 2024 को राज्यसभा की सीट पर सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी। 27 फरवरी को चुनाव होंगे। मालूम हो कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के साथ बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कौन हैं देवेंद्र प्रताप सिंह

देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिले के रहने वाले वे राज परिवार से ताल्लुक रखते है।वे रायगढ़ के तत्कालीन गोंड शाही परिवार के वंशज और रायगढ़ जिले के लैलूंगा से मौजूदा जिला पंचायत सदस्य हैं।वह रेल मंत्रालय की रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य सिंह शास्त्रीय नृत्य और संगीत के दिग्गज रहे दिवंगत राजा चक्रधर सिंह के पोते हैं।

राजनैतिक सफर

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह काफी समय से राजनीति में सक्रीय है।साल 2005-2006 में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने. साल 2008 में वे बीजेपी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे. साल 2011-2012 में वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष रहे. साल 2011 में वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अ.ज.जा. मोर्चा दिल्ली में विशेष आमंत्रित सदस्य बने।

शिक्षा और पेशा:- राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर स्थित राजुकुमार कॉलेज से पूरी की, वहीं सेन्ट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से उन्होंने बी.ए. में स्नातक किया है और इतिहास में एम.ए. किया है. वर्तमान में उनके पास (पेट्रोल पंप) भारत पेट्रोलियम रायगढ़ का डिलर रिटेल आउटलेट है. इसके अलावा वे कृषि के काम से भी जुड़े हुए है।