विवेकानंद जयंती पर बच्चों ने ऊर्जा पार्क का भ्रमण कर जानी ऊर्जा संरक्षण की नीति

जांजगीर, 13 जनवरी । पंडित राम सरकार पांडेय शा उ मा वि कुटरा के कला व विज्ञान संकाय के कक्षा 12 वी के छात्रों ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर बिलासपुर में क्रेडा द्वारा संचालित ऊर्जा पार्क का भ्रमण विद्यालय के व्याख्याता श्री लोकपाल सिँह, उमेश चौबे, श्रीमती काजल कहरा, श्रीमती संगीता सिंह, व राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी जी के साथ किया। इस यात्रा का मुख्य का उद्देश्य युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए ऊर्जा के नए स्रोतों से बच्चों को परिचित कराना था।

इसके साथ ही साथ इस यात्रा का दूसरा मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति से परिचित कराते हुए ऐतिहासिक स्थलों की परख भी करनी थी। इसमें रतनपुर जो कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी थी उसकी यात्रा बच्चों को कराई गई। यात्रा का प्रारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुत्र से किया गया और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह यात्रा सर्वप्रथम अपने प्रथम पड़ाव रतनपुर मैं पहुंची जिसमें की बच्चों को मां महामाया जो कि छत्तीसगढ़ का शक्तिपीठ है उसका दर्शन कराया गया। रतनपुर में प्राचीन किला जो की बहुत ही आकर्षक है उसकी यात्रा करते हुए बच्चों को उसके महत्व से अवगत राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग जी ने किया। अनुराग तिवारी जी ने बताया कि यह हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो अतुलनीय है आज भी वह जो कि क्यों अपने विरासत की कहानी कहते हुए हम सबको दिखाई दे रही है।

विद्यालय के बच्चों ने इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल का आनंद उठाया। विद्यालय में इतिहास विषय की छात्रा कुमारी चांदनी ने बताया कि हमने रतनपुर के बारे में केवल यही सुना था कि यह छत्तीसगढ़ की वैभवशाली राजधानी थी परंतु उसके बारे में जीवंत देखकर आज हमें आनंद का अनुभव हो रहा है। विद्यालय के अन्य छात्र नीरज कुमार युवराज पटेल सुमित कुमार कश्यप अन्नपूर्णा खरे ने भी छत्तीसगढ़ के इस वैभवशाली तीर्थ स्थल को देखकर बड़ा आनंद का अनुभव किया। इसके उपरांत सभी बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में ऊर्जा पार्क बिलासपुर राज किशोर नागर के पास चले गए। यहां करता द्वारा संचालित ऊर्जा पार्क के अधिकारियों द्वारा बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। यहां विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह जी विद्यालय के व्याख्याता श्रीमती काजल कहर श्रीमती संगीता सिंह श्री उमेश कुमार चौबे जी के द्वारा बच्चों को ऊर्जा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे ऊर्जा को संरक्षित रखा जा सकता है साथ ही नवीनीकृत ऊर्जा के स्रोतों को हम कैसे उपयोग में ला सकते हैं। ऊर्जा पार्क की सुंदरता बच्चों झकझोर गई उन्होंने ऊर्जा पार्क में आकर्षक ढंग से सजाए गए। झूलों का ही न केवल आनंद लिया अपितु वहां उन्होंने म्यूजिकल फव्वारा जो की सबको आकर्षित कर रहे थे उसका नयनाभिराम अवलोकन किया।

विद्यालय के छात्र नवल कुमार पटेल, कुमारी मांडवी, रोशनी कुमारी कश्यप, हेमंत कुमार, राहुल कुमार, कुमारी संतोषी सभी ने बताया कि यह यात्रा हम सबके लिए आनंददायक रही। शिक्षकों ने इस यात्रा के प्रत्येक पहलुओं पर हमारा मार्गदर्शन किया इसके लिए हम उनके आभारी हैं। इस यात्रा में विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य श्री शिवानंद दुबे जी और भुवनेश्वर कश्यप नेपाली कश्यप सहित ग्राम के अनेक लोग शामिल रहे। कुल मिलाकर युवा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में सफल रही वास्तव में शैक्षणिक भ्रमण के रूप में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों को नई दिशा प्रदान करने के लिए पर्याप्त होता है।