MP NEWS : वाहन चालक से दुर्व्यवहार करना कलेक्टर साहब को पड़ा भारी, पद से हुई छुट्टी

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल के लिए वाहन चालक से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया। व्यवहार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुचित मानते हुए कलेक्टर को हटा दिया है।

कलेक्टर शाजापुर बीते रोज बस-टक चालकों की हड़ताल को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान एक चालक ने अपनी बात कही तो कलेक्टर कन्याल भड़क उठे और उन्होंने चालक से कथित तौर यहां तक कह दिया कि तुम्हारी औकात क्या है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

https://x.com/iamnarendranath/status/1742201641385054540?s=20

कलेक्टर के व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कन्याल को शाजापुर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर नरसिंहपुर कलेक्टर ऋतु बाफना को पदस्थ किया गया है।