Chhattisgarh

अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने Chandrayaan-3 के लिए बनाया शानदार सैंडआर्ट, “विजयी भव” का लिखा संदेश

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग आज होने वाला है। इससे ठीक पहले प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ शुभकामनाएं देते हुए 500 स्टील के कटोरे का इस्तेमाल करके चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है.

पटनायक ने चंद्रयान-3 की 22 फीट लंबी रेत कला बनाई है. इसमें उन्होंने 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है. चंद्रयान -3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की योजना है. इसरो ने गुरुवार13 जुलाई को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

Related Articles

Back to top button