Chhattisgarh

Raipur Crime : क्रिकेट ग्राऊण्ड के पास दो सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर,29 अप्रैल । क्रिकेट ग्राऊण्ड के पास दो सटोरिए को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत चरौदा क्रिकेट ग्राऊण्ड पास दो व्यक्तियों द्वारा आई.पी.एल. सीजन 2023 के पंजाब कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सेटअप लगाकर ऑनलाईन सट्टा संचालन किया जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग ठाकुर उर्फ मोन्टू ठाकुर निवासी खमतराई तथा 01 विधि के साथ संघर्षरत बालक था। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन एवं लैपटॉप को चेक करने पर दोनो के द्वारा कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सट्टा का संचालन करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग लैपटॉप, 08 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 85,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 181/2023 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार-

01. अनुराग ठाकुर उर्फ मोन्टू ठाकुर पिता द्वारिका सिंह ठाकुर उर्फ राजेश्वर उम्र 19 साल निवासी हेमाबन्द पो. थाना खड़सरा थाना खड़सरा जिला बेमेतरा हाल पता उरकुरा स्टेशन के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Related Articles

Back to top button