Chhattisgarh

भाजपा महिला मोर्चा अहिवारा मंडल के द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया गया

दुर्ग, 11 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में 10 अप्रैल 2023 को भाजपा महिला मोर्चा अहिवारा मंडल के तत्वाधान में ग्राम अछोटी में श्रीमती प्रमिला जांगड़े जी के घर समरसता भोज का आयोजन कर प्रमिला जांगड़े जी, त्रिवेणी बघेल जी, शारदा जांगड़े जी का श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। केंद्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बहुमत की सरकार है। केंद्र की सरकार गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण को समर्पित है।


इस अवसर पर भाजपा अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष गणेश टंडन, मंत्री राजा शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य के.के. खेलवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाखेश्वरी वर्मा, महामंत्री यमुना साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री नागेश साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेमलाल साहू, रामकुमार धनकर, सोशल मीडिया अहिवारा विधानसभा प्रभारी सोमकांत वर्मा, अजय जांगड़े, देव बघेल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button