Chhattisgarh

Korba Breaking : कोयला खदान में बड़ा हादसा, बुरी तरह घायल हुआ कर्मचारी

कोरबा,07 अप्रैल । कोरबा में हादसा हो गया है। जिसमें एक ठेका कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। वो कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयला को उठाने में लगा हुआ था। तभी हादसा हो गया है और वह बुरी तरह घायल हुआ है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार(25) खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी ड्यूटी पर आया था। बताया गया कि अशोक कुमार कन्वेयर बेल्ट से गिरने वाले कोयले को उठाने का काम करता था।

शुक्रवार को भी अशोक कुमार कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर से बेल्ट से टकरा गया और उसी बेल्ट में अशोक कुमार फंस गया था। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद पास के कर्मचारियों की मदद से बेल्ट को बंद करवाया गया। फिर युवक को बेल्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button