Chhattisgarh

CG NEWS: पालिका अध्यक्ष का नाम शिलालेख में नहीं होने से गुस्साये भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के.के. खेलवार ने भी सभा को सम्बोधित किया

दुर्ग, 1 अप्रैल । जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका अहिवारा में जिला सहकारी- केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग की नवीन शाखा भवन अहिवारा एवं एटीएम के लोकार्पण 31मार्च को प्रातः11 बजे नगर पालिका के पास नवीन बँक शाखा भवन में सम्पन्न हुआ है। उक्त भवन का निर्माण नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत है, जिसमें नगर के प्रथम व्यक्ति नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार का नाम आमंत्रण पत्र एवं शिला लेख में नहीं है। जो कि शासन के प्रोटोकाल के विपरीत है। जिसके विरोध में अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल में काला झंडा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक अपेक्षा व्यास का पुतला दहन किया गया ।

जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक राज महंत सांवलाराम डहरे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार,उपाध्यक्ष अशोक बाफना पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर शर्मा, कृष्ण कुमार खेलवार, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, महामंत्री दो संजय पांडे, सुदर्शन गिरी, उपाध्यक्ष अनुज साहू, गणेश टंडन, पार्षद अरुण बंजारे, भगवान सिंह नेताम, शिबू अग्रवाल, अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौरव सिंह जागृत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्विनी टंडन, इंद्रभान पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण क्षत्री, वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह, पवन जैन, मंत्री राजा शर्मा, रामायण द्विवेदी, नन्हे शुक्ला, इंद्रजीत राऊत, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अभिषेक सिंह, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभम ताम्रकार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री नागेश साहू ,राहुल चंदेल, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद गंधर्व, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, सुधाकर बारले, कृति साहू, साहिल खान, कुशल साहू, समर्थ शर्मा क्षमा सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता सहित किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button