Chhattisgarh

CG BIG BREAKING : कांग्रेस की मशाल रैली में 8 कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलसे, अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए हैं. इनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं. सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिनका इलाज जारी है. अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है.

आपको बता दें की आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस सरगुजा ने स्वास्थ्य मंत्री टी0एस0 सिंहदेव के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अन्तर्गत लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन आज अम्बिकापुर में किया। यह मशाल रैली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर निगम चौक, आकाशवाणी चौक, अम्बेडकर चौक, गांधी चौक होते हुए विवेकानंद चौक पर समाप्त हुआ। अदानी के मामले में सवाल उठाने के उपरांत जिस प्रकार से सत्ताधारी भाजपा ने संसद को बाधित किया एवं राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गयी है, उससे यह स्पष्ट होता है कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र को मौन करने की साजिश कर रही है। इसी के विरोध में आज सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button