Chhattisgarh

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर, 20 मार्च   राजधानी से लगे अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहाँ शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर अपनी हवस बुझाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी करण उर्फ रोहित यादव 19 वर्षीय ने 14 साल की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने जाल में फसा लिया, और शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये, जिसकी शिकायत परिजनों ने अभनपुर थाने में की, शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button