Chhattisgarh

Korba Breaking : सहायक उपनिरीक्षक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मचा हड़कंप

कोरबा, 10 मार्च । कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की लाश आज सुबह बैरक में देखी गई। बैरक का दरवाजा टूटा हुआ है। उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है। उनके गले में चोट के निशान प्रथम दृष्टया देखे गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थाना में एएसआई की लाश मिलने के इस मामले से पुलिस महकमे वाक्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button